Dev.to AI 🤖 Ai 👁 0

जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी पर पहनाईं एक-एक करोड़ की मालाएँ, चर्चा में यूपी की यह शादी

दो सालों को एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाने वाले जीजा की खूब चर्चा हो रही है। 500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी। सालों को एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाने व

जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी पर पहनाईं एक-एक करोड़ की मालाएँ, चर्चा में यूपी की यह शादी


दो सालों को एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाने वाले जीजा की खूब चर्चा हो रही है। 500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी। सालों को एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाने वाले जीजा अपने गांव के सरपंच हैं।

मथुरा (मांट),। धर्मनगरी मथुरा में एक जीजा ने अपने दो सालों की शादी में उन पर जमकर प्यार लुटाया है। इस जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी के दौरान दोनों के गले में एक-एक करोड़ रुपये की माला पहना दी। 500-500 रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों की मदद लेनी पड़ी। जीजा और दोनों सालों के इस प्यार और अंदाज की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं, यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर एक-एक करोड़ रुपये की माला के लिए इतना कैश कहां से आया?

यह वाकया मथुरा के मांट क्षेत्र के सुरीर स्थित नगला फोंदा का है। दोनों सालों की अनोखी घुड़चढ़ी जीजा द्वारा पहनाई गई एक-एक करोड़ रुपये की माला के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है। घुड़चढ़ी के दौरान एक-एक करोड़ की माला पहनने वाले दोनों सालों की भी खूब चर्चा हो रही है। सुरीर के गांव नगला फोंदा में शनिवार को दोनों की घुड़चढ़ी थी। इसी दौरान जीजा ने दूल्हा बने दोनों सालों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों की माला पहनाई।

मथुरा में बाबा बागेश्वर का आपत्तिजनक पोस्टर, वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों पर जमकर किए कटाक्ष

दरअसल, गांव नगला फोंदा के रहने वाले योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शादी शनिवार को गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस की युवतियों से होनी है। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर, निवासी गांव नंदोला, कामां (राजस्थान), ने अपने सालों को खास तोहफा देने का फैसला किया। उन्होंने दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय मालाएँ पहनाईं।

ऐसे अनोखे और चर्चित विवाह समारोह से जुड़ी हर खास जानकारी के लिए जुड़े रहें Royal Patrika News के साथ। हम आपके लिए राजस्थान, जयपुर, देश-दुनिया और समाज से जुड़ी ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में लगातार लेकर आते हैं।

📰 Read the original article on Dev.to AI

Originally published by Dev.to AI. Aggregated on AIWithGhost for educational purposes — full credit and traffic to the original publisher.